फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Under-16 and 19 inter-district trial match from 29th

Ghazipur News: अंडर- 16 और 19 का अंतर जनपदीय ट्रायल मैच 29 से

Thu, 22 May 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Under-16 and 19 inter-district trial match from 29th
गाजीपुर। बीते दिनों हुए ट्रायल परीक्षण के बाद गाजीपुर मंडल के अंतर्गत शामिल पांच जिलों गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ तथा देवरिया के अंडर-19 तथा 16 का अंतर जनपदीय ट्रायल मैच स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 29 मई से आयोजित किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि ट्रायल मैच 7 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार अंडर-19 वर्ग में 29 को गाजीपुर एवं बलिया, 30 को गाजीपुर और आजमगढ़, 31 को मऊ एवं आजमगढ़, 1 जून को देवरिया बनाम बलिया तथा 2 को देवरिया एवं मऊ के बीच मैच खेला जाएगा। इसी क्रम में अंडर-16 वर्ग में 3 जून को आजमगढ़ और मऊ, 4 को आजमगढ़ एवं गाजीपुर, 5 को मऊ एवं बलिया, 6 को देवरिया और गाजीपुर और सात जून को देवरिया एवं बलिया के बीच मैच खेला जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से अनुमति मिल गई है। एसोसिएशन के सचिव डॉ. उमेशचंद्र राय ने बताया कि देवरिया के लिए दूसरा अवसर होगा जब वहां के अंडर-19 और 16 आयु वर्ग के खिलाड़ी गाजीपुर मंडल में शामिल होकर अपना ट्रायल देंगे। वर्तमान में अब गाजीपुर मंडल के अंतर्गत गाजीपुर के अलावा बलिया, मऊ. आजमगढ़ और देवरिया जिला शामिल है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अंतर जनपदीय ट्रायल मैच से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed