{"_id":"600c677d8ebc3e2c4f6db757","slug":"uncontrolled-tractor-trolley-overturned-15-people-injured-ghazipur-news-vns570844178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित हो ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी, 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित हो ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी, 15 लोग घायल
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के देवल गांव निवासी बुजुर्ग के निधन के बाद दाह-संस्कार कर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें करीब 15 लोग घायल हो गए। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। इसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह ट्रैक्टर-ट्राली से लोगों को बाहर निकाला गया।
आस-पास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात लोगों को घर वापस भेज दिया गया। जबकि आठ लोगों को स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
तहसील क्षेत्र के देवल गांव के दलित बस्ती निवासी जहान राम (70) का बीमारी के बाद अचानक निधन हो गया। घर के तथा आसपास के लोग दाह संस्कार के लिए गहमर के नरवा गंगा घाट गए हुए थे। दाह संस्कार के बाद वापस आते समय अभी वह मिश्रवलिया के आगे बढ़े थे कि एक निजी राइस मिल के पास ट्रैक्टर- ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर आस-पास के लोग पहुंच गए। सभी घायलों को सीएचसी भदौरा पहुंचाया गया। सूचना पाकर सैकड़ों लोग अस्पताल पर पहुंच गए। लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसे में घायल हुए देवल गांव निवासी अरविंद, जवाहर, राजू, विनोद, रामाश्रय, सीगाऊ,, बालकिशन, बंधन, गोवर्धन, ओमप्रकाश, दरोगा, कविंदर, रामदत्त, श्याम बिहारी आदि लोग घायल हो गए।