{"_id":"6016ff6c8ebc3e56815fa14d","slug":"uncontrolled-scorpio-collides-with-tree-in-ghazipur-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत, वाहन के उड़ गए परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत, वाहन के उड़ गए परखच्चे
Mon, 01 Feb 2021 12:35 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के फाक्सगंज मुहल्ले के पास रविवार की रात एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्कार्पियो से आधा दर्जन लोग करंडा की ओर जा रहे थे। फाक्सगंज के पास स्कार्पियो बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। इसी दौरान मौके पर जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव भी पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कार्पियो से घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने चालक शेषनाथ उर्फ टाइगर (24) को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन