फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uncontrollable truck dies of bike rider, uncle serious

बेकाबू ट्रक से बाइक सवार की मौत, चाचा गंभीर

Mon, 02 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck dies of bike rider, uncle serious
नंदगंज। थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के सामने सोमवार को गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के भवरहा डिलिया निवासी सतेंद्र राम (26) अपने चाचा नगीना राम के साथ बाइक से मुस्लिमपुर गांव जा रहे थे। रेवसा गांव पास वाराणसी - गाजीपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार सतेंद्र राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक के चाचा नगीना राम गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इधर हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सतेंद्र राम के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इधर युवक के मौत की जानकारी होते परिजनों में कोहराम मच गया। रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। इधर दरवाजे पर पहुंचे ग्रामीण बिलख रहे परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। मृतक भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। माता हंता देवी रोते-रोते अचेत हो जा रही थीं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा राजकुमार राम की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed