फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two youths died due to drowning in Pokhari and Ganga

पोखरी और गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत

Mon, 05 Jul 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two youths died due to drowning in Pokhari and Ganga
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रविवार की शाम पोखरी और गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अजईपुर सजना निवासी राकेश सैनी (27) अपने ममेरे भाईयों के साथ आटो रिक्शा चालक बिट्टू के वाहन पर सवार होकर लोहारपुर के जोगीवीर गंगा घाट पर शाम छह बजे स्नान करने गया था। नहाते समय राकेश और उसके ममेरे भाईयों का पैर फिसल गया और तीनों गहरे पानी में डूबने लगे। साथ में स्नान कर रहे आटो चालक बिट्टू ने दोनों ममेरे भाई को सही सलामत तो निकाल लिया, लेकिन राकेश सैनी को बचा नहीं पाया। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों एवं परिवार के सदस्यों की भीड़ लग गई। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद राकेश को पानी से बाहर निकाला। परिवार के लोग उसे अचेतावस्था में उपचार के लिए बिहार प्रांत के बक्सर जनपद स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ मनियां गांव में गौतम (18) देर शाम तालाब के पास गया था। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। परिजनों एवं ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed