{"_id":"6182d1a876a78c7bf71af755","slug":"two-vicious-smugglers-arrested-over-65-lakh-cash-recovered-ghazipur-news-vns6209129168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, 65 लाख से ऊपर नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, 65 लाख से ऊपर नकदी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी के साथ जमानिया एवं जंगीपुर पुलिस टीम ने मंगलवार की रात जमानिया कोतवाली के बड़ेसर नहर पुलिया के पास से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 65 लाख सात हजार 900 रुपये नकदी के साथ 70 लाख रुपये की हेरोईन, दो चार पहिया वाहन, एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किया। इसका खुलासा एसपी रामबदन सिंह ने बुधवार को कार्यालय में पत्रकार वार्ता के बाद किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी क्रम में जमानिया के प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद, एसओजी और जंगीपुर थाने की पुलिस क्षेत्र में मौजूद थी। मुखबिर की सूचना पर बड़ेसर नहर पुलिया के पास से देर रात पुलिस ने सब्बलपुर निवासी राजू यादव और सोनार टोली निवासी कृष्णकांत जायसवाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 6507900 नकदी, एक पिस्टल, तीन कारतूस, दोनों के पास से अलग- अलग प्लास्टिक की पन्नी में 350- 350 ग्राम हेरोइन और एक प्लास्टिक की पन्नी में करीब एक किग्रा हेरोइन रोईन, एक प्लास्टिक के झोले में एल्यूमिनियम, दो इलेक्ट्रानिक तराजू, सामान्य तराजू लोहे की, 200 ग्राम, 100 ग्राम और 50 ग्राम लोहे के बाट, एक छलनी, एक प्लास्टिक पिपिया में करीब तीन लीटर तरल पदार्थ, एक कार्टून में 500 एमएल की चार कांच की बोतल में एसीटिल क्लोराइड, प्लास्टिक के पन्नी में सोडियम कार्बोनेट पांच किग्रा, दो चार पहिया वाहन बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि टीम के हत्थे चढ़े शातिर राजू यादव के खिलाफ दिलदारनगर, सदर कोतवाली, जमानिया और दूसरे शातिर कृष्णकांत जायसवाल उर्फ सोनू के खिलाफ जमानिया में एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज है।