फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two vicious criminals declared history-sheeters

दो शातिर अपराधियों को घोषित किया हिस्ट्रीशीटर

Tue, 08 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two vicious criminals declared history-sheeters
सुहवल। स्थानीय पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाने के लिए उनके खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के लिए आतंक का पर्याय बने दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने आला अधिकारियों की संस्तुति पर हिस्ट्रीशीटर घोषित किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने थाना क्षेत्र के कालूपुर निवासी मेघी यादव के ऊपर हत्या, लूट, चोरी सहित कुल आठ मुकदमे हैं। जबकि ढढ़नी रणवीर राय निवासी चंद्रभान राय के ऊपर अपहरण, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कुल दस संगीन मुकदमे हैं। इन्हें हिस्ट्रीशटर घोषित किया है। थाना क्षेत्र में कुल 17 हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें मेघी यादव समेत तीन जिला कारागार में निरुद्ध हैं। शेष जमानत पर बाहर हैं। पुलिस के अनुसार उक्त दोनों हिस्ट्रीशटर 15-15 हजार के इनामिया भी हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शातिर किस्म के दो लोगों को हिस्ट्रीशटर घोषित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed