फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two ventilators will be installed in Piku ward

पीकू वार्ड में लगेंगे दो वेंटीलेटर

Mon, 30 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Two ventilators will be installed in Piku ward
जिला महिला अस्पताल में निर्मित पीकू वार्ड - फोटो : GHAZIPUR
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला और महिला अस्पताल में बनाए गए 100 बेड के पीकू वार्ड को अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस करने के लिए जल्द ही कवायद शुरू कर दी गई है। वेंटीलेटर और ऑक्सीजन बेडों की संख्या बढ़ाने के साथ पर्याप्त मात्रा में दवा की उपलब्धता को लेकर भी ठोस कदम उठाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है, जिससे किसी भी विषम परिस्थितियों में महामारी से दो-दो हाथ किया जा सके।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर ने बीते दिनों जनपद को दो माह तक ऐसा चपेट में लिया था कि संक्रमितों की संख्या में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में जहां इजाफा हो रहा था। वहीं मरीजों के मरने के आंकड़ों में तेजी से वृद्धि हो रही थी। ऐसे मेें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का दावा करने वाले स्वास्थ्य मकहमे की पोल खुलकर सामने आ गई थी। स्थिति यह थी कि ऑक्सीजन की कमी के चलते कई मरीजों की मौत हो गई और अस्पताल प्रशासन कुछ भी नहीं कर सका। ऐसे में संभावित तीसरी लहर से पूर्व जिला प्रशासन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने जहां तैयारियां शुरू कर दी। वहीं बच्चों के लिए जिला और महिला अस्पताल में पीकू वार्ड स्थापित कराया गया। यही नहीं यहां तैनात होने वाले बाल रोग विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने के साथ पूर्वाभ्यास भी कराया गया, जिससे किसी भी विकट परिस्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मुहैया कराकर उनकी जान बचाई जा सके। ऐसे में अब दोनों जगहों को मिलाकर 100 बेड के बनाए गए पीकू वार्डों को अत्याधुनिक बेड, वेंटीलेट, ऑक्सीजन सहित अन्य चिकित्सकीय उपकरणों से लैस करने को लेकर कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

बच्चों के लिए दो वेंटीलेटर मंगा लिया गया है। जिला अस्पताल स्थित 60 बेड के पीकू वार्ड में दोनों वेंटीलेटर लगाया गया है। इसके साथ ही महिला अस्पताल स्थित 40 बेड के पीकू वार्ड को भी जल्द वेंटीलेटर से लैस किया जाएगा। वहीं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग जैसे आईसीयू बनेगा। जिसे संक्रमित बच्चों को आवश्यकता पड़ने पर भर्ती करके इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की पाइप लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पूर्व वार्ड तक ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही एचडीयू बनाने के लिए भी दोनों जगहों पर कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे मरीजों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

0
अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से पीकू वार्ड को लैस करने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। कोरोना की संभावित तिसरी लहर से दो-दो हाथ करने के लिए हर संभव तैयारियां पूरी करने में महकमा जुटा है, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया हो सके। - डा. राजेश सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed