फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two thousand assistant examiners and three hundred deputy heads will be involved in the evaluation.

मूल्यांकन में दो हजार सहायक परीक्षक और तीन सौ डिप्टी हेड लगेंगे

Wed, 20 Apr 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two thousand assistant examiners and three hundred deputy heads will be involved in the evaluation.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 23 अप्रैल से जिले में बनाए गए सात मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू होगा। इसके लिए दो हजार सहायक परीक्षक और तीन सौ डिप्टी हेड लगेंगे। केंद्रों को आवश्यक सामग्री एवं विभिन्न जिलों से उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी सात केंद्रों पर एक साथ मूल्यांकन शुरू होगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा जिले में 24 मार्च से बीते 12 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में दोनों कक्षाओं के एक लाख 49 हजार 701 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षा सपन्न होने के बाद अब कापियों का मूल्यांकन किया जाना है। इसके लिए जिले में सात केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज, इंटर कालेज गहमर, शिवपूजन इंटर कालेज मलसा, अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद एवं बापू इंटर कालेज सादात पर कापियों की जांच का कार्य होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने बताया कि 23 अप्रैल से मूल्यांकन शुरू होगा। एक-एक पर्यवेक्षक जो अधीनस्थ राजपत्रित हैं उनकी तैनाती की गई है। सभी केंद्रों को राजकीय सिटी इंटर कालेज के मानिटरिंग सेल से जोड़ा गया है। यह सेल और मूल्यांकन केंद्र राज्य के मानिटरिंग सेल से जुडे़ हैं। हर केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिना परिचय पत्र के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

मूल्यांकन के संबंध में बैठक आज
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए बनाए गए मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक, सह उप नियंत्रक, कोठारी एवं अवार्ड ब्लैंक एवं ओएमआर शीट के प्रभारियों की बैठक राजकीय सिटी इंटर कालेज में 21 अप्रैल को सुबह दस बजे से होगी। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed