फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two teenagers scorched in fire

आग बुझाने में दो युवक झुलसे

Mon, 25 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 25 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers scorched in fire
आग बुझाने में दो युवक झुलसे
 रेवतीपुर क्षेत्र के तेलमनराय पट्टी में रविवार की सुबह आग लगने से पांच रिहायशी झोपडियां  जलकर राख हो गईं। इस घटना में गृहस्थी का सामान, नकद समेत हजारों का नुकसान हुआ। तीन पशु झुलस गए। आग बुझाने के प्रयास में दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों युवक को भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।तेलमनराय पट्टी निवासी रणजीत राय, रघुनंदन राय, अवधेश राय, दिग्विजय राय रविवार की भोर में अपने अपने खेतों पर फसल की मड़ाई करने गए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान रणजीत राय की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा तेज होने के कारण अन्य तीन लोगों की झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। चारों पर मड़ाई कर लौटे तो झोपड़ियों को जलता हुआ देखा। गांव के लोग जुटकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन तब तक चारों की पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों ने अग्निशमन व प्रशासन को इसकी सूचना दी मगर समय समय से कोई नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई। इस घटना में रणजीत राय की दो झोपड़ियां, एक पशु, रघुनंदन की एक, दिग्विजय और अवधेश की एक झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई। अन्य दो पशु भी गंभीर रूप से झुलस गए। आग बुझाने के प्रयास में अवधेश राय और दिग्विजय भी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जबकि झुलसे हुए जानवरों को पशु अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमानिया संवाददाता के मुताबिक नगर स्थित डाकबंगला के पास रविवार की  दोपहर 1 बजे के करीब श्यामनारायण यादव निवासी हरपुर के गेहूं के खेत में आग लग  गई। इसमें 10 विस्वा खेत में लगी फसल जलकर ख़ाक हो गई।दुल्लहपुर संवाददाता के मुताबिक जलालाबाद गांव के देवरीबारी मौजा में रविवार की दोपहर आग  लगने से संदीप चौहान की झोपड़ी में आग लग गई जिसमें दो भैंस एवं तीन बकरियों की मौत हो गई।


जबकि घर में रखे 25 हजार  नगद सहित दो आटोरिक्शा, बाइक और गृहस्थी का सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने  किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के समय संदीप  चौहान का परिवार पड़ोस में एक वैवाहिक कार्यक्रम में गया हुआ था।मरदह संवाददाता के मुताबिक देऊपुर गांई गांव स्थित चन्द्रदेव यादव की दो झोपड़ियों में आग से हजारों की गृहस्थी का समान जलकर खाक हो गया। सादात संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के मीरपुर में रामधनी राम की दो झोपड़ियों में रविवार की दोपहर आग लगने से हजारों की क्षति हुई। इस घटना में एक भैंस की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed