फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two teenagers drowned bathe Ganga occasion Dashkarma continues mourning among family members

Ghazipur News : दादी के दशकर्म पर गंगा में नहाने गए दो किशोर डूबे, तलाश जारी; परिजनों में मातम

Tue, 22 Oct 2024 11:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 11:37 AM IST
सार

Ghazipur News : गंगा में किशोरों के डूबने की सूचना पाकर मौके पर गहमर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद किशोरों की खोजबीन की जा रही थी।

विज्ञापन
Two teenagers drowned bathe Ganga occasion Dashkarma continues mourning among family members
गंगा नदी के पास जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के गहमर कोतवाली के बारा गांव में मंगलवार की सुबह दादी के दशकर्म में गंगा में स्नान करने गए दो पोते डूब गए। दशकर्म समाप्त भी नहीं हुआ कि घर में फिर मातम पसर गया।

विज्ञापन


बारा गांव में गुरुवार को दादी की मौत होने के बाद दशकर्म पर मोहित शर्मा (14) और अमन शर्मा (16) मंगलवार की सुबह करीब छह बजे गंगा घाट नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों किशोरों को बचाने का बेहद प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सके। 
विज्ञापन




सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गहमर आरएस नागर, चौकी प्रभारी बारा विवेक कुमार पाठक भी मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ, एसटीआरएफ की टीम को सूचना दी। ग्रामीणों ने चार घंटे तक डूबे किशोरों की तलाश की, लेकिन दोनों के शव नहीं मिल सका है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ने बताया कि डूबे दोनों किशोरों की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ और एसटीआरएफ को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed