फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two sweepers who went to Pradhan's house seeking three lakh rupees suspended

Ghazipur News: प्रधान के घर जाकर तीन लाख रुपये मांगने वाले दो सफाईकर्मी निलंबित

Thu, 31 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two sweepers who went to Pradhan's house seeking three lakh rupees suspended
गाजीपुर। ग्राम प्रधान के घर जाकर तीन लाख रुपये की मांग करने वाले दो सफाईकर्मियों को प्रभारी डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। पंचायत कल्याण कोष की धनराशि दिलवाने के नाम पर सफाईकर्मियों ने रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के डिलिया गांव की ग्राम प्रधान गिरिजा देवी का आरोप है कि उनके पति पूर्व में ग्राम प्रधान थे। उनका निधन हो चुका है। पंचायत कल्याण कोष से उन्हें एक सप्ताह पूर्व 10 लाख रुपये मिले थे। जल्लापुर में तैनात सफाईकर्मी संजय कुमार व विनोद कुमार चौधरी उनके घर आए और उन्होंने पंचायत कल्याण कोष के तहत दोबारा धनराशि दिलाने की बात कही। इसके एवज में उन्होंने तीन लाख रुपये की मांग की। यह मामला पंचायतीराज विभाग में आने के बाद जांच की गई। जांच में पता चला कि सफाईकर्मियों के कार्य के कारण विभाग की छवि धूमिल हुई है। उच्चाधिकारियों के नाम पर धनउगाही का प्रयास किया गया है। इस पर दोनों सफाईकर्मियों का निलंबन करने के साथ ही उन्हें सदर विकास खंड से संबद्ध कर दिया गया है। पूरे प्रकरण में जांच अधिकारी के तौर पर सहायक विकास अधिकारी देवकली को नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि पंचायत कल्याण कोष के तहत प्रावधान है कि ग्राम प्रधान का निधन होने पर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं प्रभारी डीपीआरओ निलेंद्र सिंह ने बताया कि धनउगाही के आरोप में दो सफाईकर्मियों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed