फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two stars increased the honor of the district in hockey

हाकी में दो सितारों ने बढ़ाया जनपद का सम्मान

Wed, 17 Jun 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two stars increased the honor of the district in hockey
भीमापार। हॉकी खेल का नाम जुबान पर आते ही जिलेवासियों के मन में करमपुर गांव का नाम बरबस ही आ जाता है। यह वही गांव है जहां बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक में हॉकी के प्रति जुनून दिखाई देता है। इसी इच्छाशक्ति ने करमपुर स्टेडियम में हॉकी का गुर सीखने वाले अजीत पांडेय को हाकी इंडिया ए टीम का हिस्सा बना दिया हैं। इनके साथ ही एक और होनहार खिलाड़ी करमपुर के राजकुमार पाल सीनियर हाकी इंडिया टीम के सदस्य हैं। जिनसे लोगों को बहुत उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

जिले के सैदपुर तहसील क्षेत्र में एक छोटा सा गांव करमपुर है। करीब दो दशक पहले तक जनपद क्या सैदपुर तहसील के लोग इस गांव के बारे में बहुत कुछ नहीं जानते थे, लेकिन अब इस गांव का नाम आते ही हॉकी की उभरती प्रतिभाएं लोगों के जेहन में आने लगती हैं। करमपुर के मेघबरन स्टेडियम की नर्सरी में पले-बढ़े खिलाड़ियों ने अपने हॉकी कैरियर में एक ऊंचा मुकाम तो हासिल किया ही। साथ में जनपद के नाम को भी अंतर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। करमपुर के रहने वाले राजकुमार पाल आज भी सीनियर इंडिया टीम के सदस्य हैं। वे काबिल मिड फील्डर हैं। उनकी बदौलत टीम ने कई बार जीत हासिल की है। उन्होंने बीते फरवरी माह में ही ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित आठ देशों के बीच हुई एफआईएच प्रो लीग में सीनियर इंडिया टीम की ओर से प्रतिभाग किया था। इसके पहले भी बेल्जियम में सन 2018 में आयोजित नेशनल हाकी प्रतियोगिता में जूनियर इंडिया टीम के सदस्य के रूप में प्रतिभाग किया था। अभी वे बंगलुरू में सीनियर टीम के कैंप में हैं। जबकि लखनऊ में दिसंबर 2016 में खेले गए जूनियर वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में करमपुर के अजीत पांडेय ने हिस्सा लिया था। सिकंदरा रेलवे में आफिस सुपरिटेंडेंट के रूप में नौकरी पाए अजीत पांडेय ने इसके पहले भी 2015 में मलेशिया में एशिया कप और इसी वर्ष जौहर कप प्रतियोगिता में भाग लिया। फिर लीग मैच के दौरान उन्होंने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया आदि देशों का टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। वर्तमान में इन दोनों खिलाड़ियों पर सबको नाज है। युवा इनसे प्रेरणा भी ले रहे हैं।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed