{"_id":"67800a6d99963de85a0a6d85","slug":"two-special-trains-will-stop-at-ghazipur-for-maha-kumbh-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-126379-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: महाकुंभ के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का गाजीपुर में होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: महाकुंभ के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का गाजीपुर में होगा ठहराव
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले में जिले से भी अधिक संख्या में लोग जाएंगे। यात्रियों को सुविधा देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इन दोनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव सिटी रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है। रेलवे के इस कदम से जिले के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। 05285-05286 जयनगर-झूंसी-जयनगर कुंभ मेला विशेष गाड़ी का संचालन जयनगर से 10, 24, 31 जनवरी व 28 फरवरी को तथा झूंसी से 11 व 25 जनवरी तथा 01 फरवरी, 01 मार्च को 4 फेरों में किया जाएगा। 05285 जयनगर-झूंसी कुंभ मेला विशेष गाड़ी 10, 24, 31 जनवरी व 28 फरवरी को जयनगर से रात में 11.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजीपुर सिटी सुबह 10.05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद औड़िहार से 11.00 खुलकर आगे के लिए रवाना होगी। वापसी यात्रा में 05286 झूंसी-जयनगर कुंभ मेला विशेष गाड़ी 11, 25 जनवरी, 01 फरवरी, 01 मार्च को झूंसी से शाम 15.45 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी रात 11.10 बजे पहुुंचेगी। इसके बाद आगे के लिए रवाना हो जाएगी। इसी क्रम में 05295 दरभंगा-झूंसी कुंभ मेला विशेष गाड़ी दरभंगा से 25 जनवरी, 15 व 22 फरवरी तथा 1 मार्च को दरभंगा से रात में 09.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजीपुर सिटी सुबह 05.05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद औड़िहार से 06.05 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी।
वापसी यात्रा में 05296 झूंसी-दरभंगा कुंभ मेला विशेष गाड़ी 26 जनवरी, 16 व 23 फरवरी तथा 2 मार्च को झूंसी से दोपहर 12.10 बजे प्रस्थान करेगी। औड़िहार 04.40 बजे व गाजीपुर सिटी से शाम 05.45 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कुंभ में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।