फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two special trains will run via City Railway Station and Aurihar

Ghazipur News: सिटी रेलवे स्टेशन और औड़िहार के रास्ते चलेंगी दो विशेष ट्रेनें

Sat, 17 Aug 2024 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two special trains will run via City Railway Station and Aurihar
गाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 04022 आनंद विहार टर्मिनस- सीतामढ़ी- आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन का संचालन होगा। ये ट्रेन अगस्त में पांच दिन, सितंबर में आठ दिन, अक्टूबर में नौ दिन आनंद विहार टर्मिनस और सीतामढ़ी से चलेगी।
विज्ञापन

04022 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन वाया छपरा का संचालन आनंद विहार टर्मिनस से 16 अगस्त, 21 अगस्त, 23 अगस्त, 28 अगस्त और 30 अगस्त को होगा। वहीं चार सितंबर, छह, 11, 13 , 18 , 20, 25 और 27 सितंबर को संचालित होगी। इसके अलावा दो अक्तूबर, चार, नौ, 11, 16, 18, 23, 25 और 30 अक्तूबर चलेगी। जबकि 04021 नंबर की ट्रेन वापसी में सीतामढ़ी से एक दिन बाद होगी। अप ट्रेन 04022 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी विशेष ट्रेन आनन्द विहार टर्मिनस से दिन में 11.40 बजे चलेगी, जो गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए रात करीब 11.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। सुबह 6.40 बजे वाराणसी और सुबह 8.10 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। ट्रेन बलिया, सुरेमनपुर, छपरा होते हुए शाम के 3. 45 बजे सीतामढ़ी पहुंच जाएगी। जबकि दूसरे दिन वापसी में 04021 सीतामढी-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन सीतामढ़ी से शाम छह खुलेगी, जो मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सुरेमनपुर और बलिया होते हुए रात करीब 1.30 बजे गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए शाम 6.05 बजे आनन्द विहार टर्मिनस पहुंचेगी। इस संबंध में वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

आनंद विहार टर्मिनस से बलिया तक चलेगी ट्रेन
गाजीपुर। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए 04498/04497 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन का संचालन किया गया है। आनंद विहार टर्मिनस से 18 अगस्त, 25 अगस्त, एक सितंबर, आठ सितंबर, 15 सितंबर, 22 सितंबर, 29 सितंबर, छह अक्टूबर, 13 अक्टूबर, 20 अक्टूबर, 27 अक्टूबर और तीन नवंबर, 10 नवंबर, 17 नवंबर एवं 24 नवम्बर को संचालित होगी। जबकि बलिया से 19 अगस्त, 26 अगस्त, दो सितंबर, नौ सितंबर, 16 सितंबर, 23 सितंबर, 30 सितंबर, सात अक्टूबर, 21 अक्टूबर, 28 अक्टूबर और चार नवंबर, 11 नवंबर, 18 नवंबर एवं 25 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनस के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed