फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two solvers who came to take the exam by changing the name and photo on the admit card were arrested

Ghazipur News: प्रवेश पत्र पर नाम और फोटो बदलकर परीक्षा देने आए दो सॉल्वर गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2024 03:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Two solvers who came to take the exam by changing the name and photo on the admit card were arrested
गाजीपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के पहले पाली में पुलिस ने दो सॉल्वरों को गिरफ्तार किया। इनमें एक छोटे भाई की जगह परीक्षा देने आया था, जबकि दूसरा सॉल्वर था, जो नकल कराने के गिरोह की मदद से संपर्क में आने के बाद दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। दोनों ने प्रवेश पत्र में नाम और फोटो बदल दिया था। लेकिन, बायोमेट्रिक चेकिंग के दौरान संदेह होने पर पकड़ लिए गए गए। नंदगंज में रेनबो माडर्न स्कूल में सीटेट के पहली पाली के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान परीक्षाथियों की बायोमेट्रिक चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अमृतपाली, बलिया निवासी अनुराग की जगह परीक्षा देने पहुंचे उसके बड़े भाई अखिलेश को सचल दस्ते ने संदेह होने पर पकड़ लिया। इसी तरह क्रिसेंट कॉन्वेंट स्कूल बाई पास रोड दिलदारनगर में सीटेट के पहली पाली में आने वाले परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक चेकिंग की जा रही थी। तभी, चंद्र प्रकाश निवासी शेरपुर फूली थाना दिलदारनगर की जगह परीक्षा देने आए बृजेश कुमार निवासी गायघाट जमानिया को पकड़ लिया गया। प्रधानाचार्य कलाम खान की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र पर आरोपी ने अपना नाम फर्जी तरीके से अंकित करा लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बे में सुजीत कुमार की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।         संवाद

सरायअकिल कस्बे में सुजीत कुमार की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed