फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two smugglers caught with drugs worth 50 lakhs

Varanasi Crime News: नारकोटिक्स ने दो तस्करों को 50 लाख की नशीली दवाओं के साथ दबोचा

Thu, 28 Jul 2022 08:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 08:42 AM IST
सार

नारकोटिक्स ब्यूरो लखनऊ और वाराणसी की टीम के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी। टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के बक्सूपुर चौराहे से दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Two smugglers caught with drugs worth 50 lakhs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारकोटिक्स ब्यूरो लखनऊ और वाराणसी की टीम ने बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के बक्सूपुर चौराहे से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुई। इसका अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य 50 लाख रुपये है। दोनों को अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो लखनऊ के अधीक्षक डीएस सिंह और निरीक्षक केके श्रीवास्तव ने जिले में नशे के चल रहे कारोबार के संबंध में सूचना एकत्र की। इसके बाद टीम ने बक्सूपुर चौराहे के पास से एक तस्कर को पकड़ा। उससे नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर सुहवल थाना क्षेत्र के गरूआ मकसूदपुर से दवा दुकानदार को पकड़ा गया।
विज्ञापन


उन्होंने अपना नाम बैरनपुर निवासी राजदेव यादव और गरूआ मकसूदपुर निवासी अमरदीप यादव उर्फ पंकज बताया। उनके पास मौजूद पेटी और झोले की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित दवाएं व इंजेक्शन बरामद किए गए। अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed