फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two smugglers arrested with 20 kg ganja

20 किलो गांजे संग दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 20 kg ganja
खानपुर क्षेत्र के सादी-भादी गांव के पास रविवार शाम मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों के पास से 20 किलो गांजा बरामद किया गया। एसपी रामबदन सिंह ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र व सिधौना चौकी इंचार्ज सुनील कुमार रविवार की शाम गश्त पर थे। सादी-भागी गांव के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन व्यक्ति पुलिस के रोकने पर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा फरार हो गया। उनके पास 20 किलो गांजा के साथ 315 बोर का दो तमंचा और कारतूस व एक बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में सैदपुर के तरांव निवासी बृजकिशोर यादव और राजदीप यादव शामिल है। फरार मुख्य अभियुक्त रूपक सिंह की तलाश की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह अपने सहयोगी मुख्य अभियुक्त सैदपुर के बौरवां निवासी रूपक सिंह के साथ मिलकर गांजा का व्यापार करते थे। रूपक सिंह ओडिशा से गांजा लाकर अन्य जनपदों में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed