फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two sides face to face to bury the dead body

शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Sun, 14 Nov 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two sides face to face to bury the dead body
थाना क्षेत्र के नैसारा गांव में शनिवार की देर शाम शव दफनाने को लेकर एक समुदाय के दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को सार्वजनिक कब्रिस्तान में देर रात दफन कराया।
विज्ञापन

बड़ेपुर गांव निवासी मृतक जोखन शाह का पैतृक गांव नैसरा है। निधन के बाद उनके परिवार के सदरू शाह शव को दफनाने के लिए नैसारा गांव लेकर पहुंचे। शव दफनाने को लेकर तैयारी चल ही रही थी कि उस समुदाय के दूसरा पक्ष के लोग अपनी भूमि बताने के साथ खतौनी लेकर विरोध करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने- बुझाने में जुट गई। इधर दोनों पक्षों के उबाल देख पुलिस के भी पसीने छूट गए, लेकिन धैर्य से काम लेते हुए दोनों पक्षो को समझा बुझाकर पुलिस ने शांत कराया और अनावश्यक भीड़ को मौके से खदेड़ दिया। देर रात करीब 11 बजे समझाने-बुझाने के बाद पुलिस की देख- रेख में शव सार्वजनिक कब्रिस्तान में दफन कराया गया। तब जाकर ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समझा-बुझाकर मामला शांत कराने के साथ शव को कब्रिस्तान में दफन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed