फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two robbers arrested with a reward of 25 thousand

25 हजार के इनामी सहित दो लुटेरे गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two robbers arrested with a reward of 25 thousand
लूट में वांछित एवं 25 हजार के इनामी सहित दो लुटेरों को मुठभेड़ में खानपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में घायल लुटेरे का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बदमाशों से मोबाइल, पासबुक, स्वैप मशीन, चेक बुक, 25 हजार नकदी, दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की टीम मंगलवार देर शाम बिहारी डगरा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। दो व्यक्ति नीले रंग की बाइक पर आते दिखाई पड़े। पुलिस को देखकर दोनों उचौरी की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने कंट्रोल रूम को अवगत कराते हुए उनका पीछा शुरू कर दिया। एसओजी की टीम भी मखदुमपुर में बदमाशों का पीछा करते हुए घेराबंदी करने लगी। जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में 25 हजार का इनामी बदमाश सूरज कुशवाहा उर्फ कृष्ण कुमार उर्फ सूर्या उर्फ गोलू सिंह निवासी महुआरी, बक्सर बिहार को पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर गया। उसके पास से एक पिस्टल 32 बोर और कारतूस बरामद हुए। भाग रहे दूसरे बदमाश मऊ जिले के कोपागंज निवासी मोहित वर्मा उर्फ विक्की लाला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने मिलकर लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। गहमर एवं सादात में हुई लूट की घटनाओं में दोनों संलिप्त थे।
विज्ञापन

एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि पुलिस और एसओजी की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार के इनामी सूरज कुशवाहा के पैर में गोली लगी है। उसका उपचार चल रहा है। उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। सादात और गहमर में हुई लूट में दोनों शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed