फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two person died due to drowned in ganga and pond in ghazipur

गाजीपुर: पोखरी और गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत, हादसे से दोनों परिवार में मचा कोहराम  

Mon, 05 Jul 2021 11:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Jul 2021 11:49 PM IST
सार

गाजीपुर में एक युवक अपने ममेरे भाईयों के साथ लोहारपुर के जोगीवीर गंगा घाट पर नहाने करने गया था। नहाते समय उसका और उसके ममेरे भाइयों का पैर फिसल गया और तीनों गहरे पानी में डूबने लगे। साथ में स्नान कर रहे ऑटो चालक ने दोनों ममेरे भाइयों को सही सलामत तो निकाल लिया, लेकिन युवक को बचा नहीं पाया।

विज्ञापन
Two person died due to drowned in ganga and pond in ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रविवार की शाम पोखरी और गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अजईपुर सजना निवासी राकेश सैनी(27) अपने ममेरे भाईयों के साथ ऑटो रिक्शा चालक बिट्टू के वाहन पर सवार होकर लोहारपुर के जोगीवीर गंगा घाट पर शाम छह बजे स्नान करने गया था। नहाते समय राकेश और उसके ममेरे भाइयों का पैर फिसल गया और तीनों गहरे पानी में डूबने लगे। साथ में स्नान कर रहे आटो चालक बिट्टू ने दोनों ममेरे भाइयों को सही सलामत तो निकाल लिया, लेकिन राकेश सैनी को बचा नहीं पाया।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों एवं परिवार के सदस्यों की भीड़ लग गई। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद राकेश को पानी से बाहर निकाला। परिवार के लोग उसे अचेतावस्था में उपचार के लिए बिहार प्रांत के बक्सर जनपद स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ मनियां गांव में गौतम(18) देर शाम तालाब के पास गया था। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। परिजनों एवं ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में सन्नाटा छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed