फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two people riding a bike while going home from the market died

Ghazipur News: बाजार से घर जा रहे बाइक सवार दो लोगों की मौत

Sun, 11 Feb 2024 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two people riding a bike while going home from the market died
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के नईबजार-देवैथा संपर्क मार्ग पर गायघाट पुलिया से पहले रविवार की देर शाम सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अभईपुर ग्राम निवासी संजय सिंह (50) और बृज भूषण तिवारी (55) बाइक से बाजार से अपने गांव जा रहे थे। शाम करीब सात बजे नईबजार-देवैथा मार्ग पप राहगीरों ने दोनों लोगों को घायल अवस्था में सड़क पर तड़पते देखा तो उनके परिजनों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर रवि रंजन ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसा कैसे हुआ किसी ने कुछ देखा नहीं।
विज्ञापन

उधर, सीओ अनूप सिंह भी रात में करीब आठ बजे मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल किए। मृतक संजय सिंह खेती के जीविकोपार्जन करते थे। दो संतान हैं। एक पुत्र एक पुत्री। जिसमें से पुत्री की शादी हो चुकी है। जबकि मृतक बृजभूषण तिवारी किसान हैं और खेती कर परिवार चलते हैं। मृतक के दो पुत्र हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed