{"_id":"680ce73b862961b8f505dcee","slug":"two-parties-clashed-over-hair-cutting-sticks-were-used-many-people-were-injured-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बाल काटने को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, कई लोग घायल हुए, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बाल काटने को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, कई लोग घायल हुए, छानबीन में जुटी पुलिस
Sat, 26 Apr 2025 07:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 26 Apr 2025 07:43 PM IST
सार
बाल काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे चले और कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
जमानिया वार्ड पठखौलिया में शुक्रवार रात बाल काटने के मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और देखते ही देखते दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन
पठखौलिया निवासी आशीष बिंद, संतोष बिंद, गोविंद बिंद, धर्मेंद्र बिंद, रमाकांत बिंद, शंभू बिंद, संदीप राम‚ सुलेह और दूसरी ओर से संजय बिंद, परदेशी, निरहू, विज्ञान, बिग्गन बिन्द, बलवंत बिंद, ऋषिकेश और ओम के बीच बाल काटने की बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गालीगलौज के साथ जान से मारने की धमकी भी देने लगे। सूचना मिलते ही मुंशी राजेंद्र प्रसाद पटेल और आरक्षी नरेंद्र कुशवाहा मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी दोनों पक्ष नहीं माने और उग्र होते रहे।
विज्ञापन
घटना में पहले पक्ष के लोगों को अधिक चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।