फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two more accused of Shailu Yadav murder case arrested

शैलू यादव हत्याकांड के दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two more accused of Shailu Yadav murder case arrested
करंडा थाना पुलिस ने शैलू यादव हत्याकांड के दो और आरोपियों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड भी बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। दो अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते पांच जून की देर शाम करंडा थाना क्षेत्र के बड़सरा में स्थित काली माता मंदिर के पास कुछ दिन पूर्व आर्केस्ट्रा में हुए कहासुनी के विवाद को लेकर क्षेत्र के धरम्मरपुर गांव निवासी शैलू यादव (25) पर बाइक सवार हमलावरों ने राड से हमला कर दिया था। शैलू के साथियों ने इसका विरोध किया था तो एक बदमाश ने तमंचा से शैलू के सीने में गोली मार दिया था। वारदात के बाद हमलावर मौके पर दोनों बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने बड़हरिया स्थित सिवान से गोली मारने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था। वाराणसी में उपचार के दौरान देर रात शैलू की मौत हो गई थी। तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अन्य हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन

इसी क्रम में सुबह करीब साढ़े छह बजे मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के चोचकपुर के पास से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सराय मुहम्मदपुर निवासी मैनेजर यादव और विपिन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का राड भी बरामद किया गया। बताया कि इससे पहले घटना के दिन ही शैलेंद्र यादव सर्फ विक्की को गिरफ्तार कर उसके पास हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया था। मामले से जुड़े दो अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वह भी जल्द शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed