{"_id":"67a105a43fc54740f10d2c17","slug":"two-linemen-dismissed-for-connecting-disconnected-electricity-connection-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-127622-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: काटे गए बिजली कनेक्शन को जोड़ने के आरोप में दो लाइनमैन बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: काटे गए बिजली कनेक्शन को जोड़ने के आरोप में दो लाइनमैन बर्खास्त
विज्ञापन
अभियान के दौरान गड़बड़ी मिलने पर काटे गए बिजली कनेक्शनों को अनुमति के बिना जोड़ने के आरोप में दो लाइनमैनों को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई बिजली की गोपनीय जांच में दोनों आउटसोर्सिंग लाइनमैनों को दोषी मिलने पर की गई है।
राजस्व बढ़ाने के लिए बिजली निगम की ओर से आए दिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। लेकिन, अभियान को पलीता लगाने का कार्य कुछ कर्मी ही कर रहे हैं। इसका खुलासा बिजली निगम की गोपनीय जांच में हुआ है।
जांच में दोषी पाए जाने पर आउटसोर्स पर कार्यरत दो लाइनमैनों को बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर सीवर प्रोजेक्ट में काटे गए कनेक्शन को जोड़ने का आरोप है।
विज्ञापन
निगम की तमाम कवायदों के बाद भी राजस्व वसूली का अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहा है। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार की ओर से एसडीओ सुधीर कुमार को गोपनीय जांच का निर्देश दिया।
इसके तहत एसडीओ की ओर से प्रतिदिन शाम पांच से सात बजे तक बाइक से जांच करने का कार्य शुरू किया गया। इसी क्रम में वर्ष 2024 के 25 दिसंबर को पता चला कि सीवर प्राजेक्ट के लिए काटे गए कनेक्शन को ठेकेदार की मिलीभगत से दोबारा जोड़ दिया गया है। संवाद