फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two killings tens District

दो हत्याओं से दहला जिला

Fri, 08 May 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 08 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two killings tens District
सालिकपुर सौरी में अपने विद्यालय लखिराम इंटर कॉलेज के एक कमरे में सोए ग्राम प्रधान प्रेमचंद यादव उर्फ पप्पू (30) की गुुरुवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


 खिड़की से लक्ष्य बनाकर प्रधान के सिर में गोली मारी गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बगल में बारात की आतिशबाजी की वजह से गोली चलने की लोगों को जानकारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


यहां तक की बरामदे में सोए चपरासी को भी इसकी भनक नहीं लगी। लेकिन बगल में स्थित लखिराम डिग्री कालेज में सोए प्रधान के चाचा साधु यादव आवाज सुनकर संदेह के आधार पर वहां पहुंचे तो प्रधान को मृत पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटना की सूचना पर एसपी वैभव कृष्ण रात में ही पहुंच गए। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने चुनावी रंजिश में प्रधान की हत्या की आशंका जताई है। सालिकपुर सौरी गांव के पूर्व सैनिक लखिराम यादव खुद दो बार प्रधान रहे था।

 उनके पुत्र प्रेमचंद यादव उर्फ पप्पू इस बार सालिकपुर के ग्राम प्रधान चुने गए थे। प्रेमचंद गुरुवार की रात गांव की राजभर बस्ती में एक लड़की की शादी में गए थे।

वहां से रात 9:30 बजे अपने विद्यालय लखिराम इंटर कालेज पहुंचे और एक कमरे में वह सो गए जबकि जौहरपुर, भुड़कुड़ा निवासी चपरासी मैनेजर राम बरामदे में सोया था।

 छत पर प्रेमचंद के चचेरे भाई मनोज यादव सोए थे। इंटर कालेज से ठीक सटे प्रधान का लखिराम डिग्री कालेज भी है जिसमें प्रधान के चाचा साधु यादव सोए थे।

 इसी बीच करीब 11 बजे हमलावर ने कमरे की खिड़की से निशाना साधकर प्रधान प्रेमचंद यादव पप्पू के सिर में गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर साधु यादव मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रधान मृत पड़े थे।

 उन्होंने भतीजे मनोज को जगाया। चपरासी मैनेजर राम और प्रधान के चचेरे भाई मनोज यादव का कहना है कि उन्होंने गोली की आवाज नहीं सुनी।

साधु ने तुरंत घटना की सूचना कालेज के प्रबंधक और प्रधान के भाई रामचंद्र यादव को दी जो वाराणसी रहते हैं। घटना की जानकारी होने पर रात करीब 12 बजे एसपी वैभव कृष्ण और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

 रात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन को हिरासत में लिया है। प्रधान के पिता लखिराम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

 सोनवल गांव निवासी विशाल सिंह (18) की गुरुवार की रात चाकू से गोदकर हत्या कर शव सोनवल हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया।

शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव देखा। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हमलावरों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर सुहवल-ढढ़नी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

 मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर दो घंटा बाद जाम समाप्त हुुआ। इसके बाद ही पुलिस शव को कब्जे में ले पाई। मृतक के दादा पूर्व प्रधान गुप्तेश्वर सिंह ने चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सोनवल गांव निवासी लालबहादुर सिंह की पुत्री नेहा की बारात करंडा के परमेठ गांव से गुरुवार की शाम आई थी। पड़ोस की शादी में स्व. आनंद सिंह का पुत्र विशाल सिंह उर्फ गोलू (18) भी गया था।

समारोेह में शामिल लोगों की माने तो गोलू लोगों को खाना परोसने में लगा था। इसी बीच रात करीब साढ़े 8 बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह बगैर बताए ही चला गया।

देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने ये सोचकर तसल्ली कर ली कि शादी में गया है, हो सकता है कि सुबह घर लौटे।

 शुक्रवार की भोर में गांव के लोग जब सिवान की तरफ जा रहे थे तो हाल्ट के पास रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव देखा। घटना की खबर मिलते ही मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई।

 घटना की जानकारी पाकर गोलू के घरवाले भी मौके पर पहुंचे। जैसे ही उनकी नजर शव पर पड़ी चीख-पुकार मच गई। गोलू के शरीर पर चाकू से वार के करीब एक दर्जन निशान थे।

गुस्साए ग्रामीणों ने शव सुहवल-ढढ़नी मार्ग पर रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। जाम की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाने में जुट गई।

लेकिन ग्रामीण अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम जमानिया कैलाश सिंह, सीओ, एसपी ग्रामीण अनिल सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया।


इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के दादा ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने मौका मुआयना किया।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल नमूना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed