{"_id":"608a4c658ebc3e8d3913299f","slug":"two-killed-in-road-accident-kundram-created-chaos-in-kundesar-village-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : सड़क हादसे में दो की मौत, कुंडेसर गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर : सड़क हादसे में दो की मौत, कुंडेसर गांव में मचा कोहराम
Thu, 29 Apr 2021 11:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
मृतक मनोज यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर के भांवरकोल थाना के सजना गांव के पास बुधवार की देर रात ते रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक सहित दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कुंडेसर गांव निवासी हरेराम यादव (50) मनोज यादव (40) के साथ बाइक से उजियार गए थे। वहां मनोज यादव बंटाई पर गेहूं की खेती किए थे। जहां मड़ाई के बाद भूसा रखा हुआ था। हरेराम यादव वहां जानवरों के खाने के लिए भूसा लाने गए थे। वहां से दोनों बाइक से देर रात घर वापस लौट रहे थे। सजना गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से टक्कर हो गया। जब-तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
गाजीपुर हादसे में विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान दोनों घायलों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनके रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा।