फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two killed in road accident, Kundram created chaos in Kundesar village in Ghazipur

गाजीपुर : सड़क हादसे में दो की मौत, कुंडेसर गांव में मचा कोहराम

Thu, 29 Apr 2021 11:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 29 Apr 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accident, Kundram created chaos in Kundesar village in Ghazipur
मृतक मनोज यादव - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर के भांवरकोल थाना के सजना गांव के पास बुधवार की देर रात ते रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक सहित दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


कुंडेसर गांव निवासी हरेराम यादव (50) मनोज यादव (40) के साथ बाइक से उजियार गए थे। वहां मनोज यादव बंटाई पर गेहूं की खेती किए थे। जहां मड़ाई के बाद भूसा रखा हुआ था। हरेराम यादव वहां जानवरों के खाने के लिए भूसा लाने गए थे। वहां से दोनों बाइक से देर रात घर वापस लौट रहे थे। सजना गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से टक्कर हो गया। जब-तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी भेजा।

विज्ञापन

Two killed in road accident, Kundram created chaos in Kundesar village in Ghazipur
गाजीपुर हादसे में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान दोनों घायलों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनके रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed