फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two Kanwadis died in ghazipur Uncontrolled Bolero ran over four two critical condition

दो कांवड़ियों की मौत: अनियंत्रित बोलेरो ने चार को रौंदा, दो की हालत गंभीर; वाहन लेकर चालक फरार

Mon, 29 Jul 2024 01:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 01:14 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर के बिहारीगंज सड़क मार्ग पर कांवड़ियों को बोलेरो से कुचलने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दो कांवड़ियों की मौत हो चुकी थी, वहीं दो घायल हो गए थे। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों की हालत को गंभीर बताया है।

विज्ञापन
Two Kanwadis died in ghazipur Uncontrolled Bolero ran over four two critical condition
शव को पास्टमार्टम के लिए भेजती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के मेहनाजपुर बिहारीगंज सड़क मार्ग पर बीती देर रात भभौरा मोड़ पर बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार जा रही अनियंत्रित बोलेरो चार कांवड़ियों को कुचलते हुए निकल गई। इस दौरान दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों एक ही गांव के निवासी थे। जबकि दो कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


कांवड़ियों का जत्था कांवड़ लेकर पैदल ही कैथी स्थित मार्कण्डेय धाम गंगा जल लेने जा रहा था। रात करीब नौ बजे भभौरा मोड़ पर बोल बम का नारा लगाते हुए जा रहे कांवड़ियों को आजमगढ़ की ओर से आ रही बोलेरो कुचलते हुए आगे बढ़ गई।
विज्ञापन




इस हादसे में अमेदा खानपुर निवासी मटरू उर्फ आदित्य (15) पुत्र रवींद्र राजभर और कौशल (15) पुत्र लाल बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनौनी निवासी साहिल (14) और आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र के उधरा शिवका निवासी सुंदर राजभर (16) पुत्र नरेश कुमार घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। दोनों को यहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed