फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two including girl died due to snakebite

Ghazipur News: सर्पदंश से बालिका समेत दो की मौत

Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two including girl died due to snakebite
दीवार की दरार में रखे साबुन को निकालते समय बालिका बालिका हुई सर्पदंश की शिकारधान की रोपाई करते समय महिला के पैर में लिपटे सर्प ने काटा, मौत संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश से बालिका समेत दो की मौत हो गई। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उत्तरौली गांव में मंगलवार की देर शाम धान की रोपाई करते समय सांप काटने से महिला की मौत हो गई। जबकि दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर गांव में सर्पदंश से बालिका की मौत हो गई। बालिका दीवार की दरार में रखे साबुन को निकालने गई थी तभी सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उत्तरौली गांव निवासी रमेश राजभर ने बताया कि पत्नी पूजा रानी (24) खेत में परिवार और अन्य लोगों के साथ धान के नर्सरी की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान वह जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर खेत में धान की रोपाई कर रहे अन्य परिजन मौके पर पहुंच तो देखा कि सांप बाएं पैर में घुटने के ऊपर लिपट गया था। डंडे से किसी तरह छुड़ाया गया। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे गहमर स्थित बक्कश बाबा मंदिर ले गए। वहां आराम न मिलने पर उसे बरेसर थाना क्षेत्र के अमवा सती धाम ले जाया गया। जहां हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। पति रमेश राजभर ने बताया कि चार वर्ष पूर्व गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव में शादी हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में अंशिका (8) चाचा पप्पू मद्धेशिया के घर पर रहती थी। सुबह नहाने के लिए अंशिका मकान की दीवार के होल में रखे साबुन निकाल रही थी। इसी दौरान सर्प ने डस लिया। बालिका ने परिजनों से बताया कि कुछ काट लिया है। इस पर परिवार के लोग उसे झाड़-फूंक के साथ ही स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामूपुर इलाज के लिए लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर तत्काल रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए मऊ फातिमा अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के रोने बिलखने से गांव में मातम पसरा रहा। इधर ग्रामीणों ने जर्जर दीवार से सर्प को खोजकर उसे मार डाला। परिजन बालिका का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, जिससे पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed