{"_id":"650c8f3558a493c155018984","slug":"two-including-cyclist-palledar-died-in-road-accidents-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-3920-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: साइकिल सवार पल्लेदार सहित दो की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: साइकिल सवार पल्लेदार सहित दो की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
वाराणसी स्थित पहड़िया मंडी में पल्लेदारी का काम करते थे
चालक वाहन लेकर भागे, मुकदमा दर्जकर तलाश में जुटी पुलिस
परिजनों के रोने- बिलखने से दो गांवों में मची चीख-पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के दो अलग- अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को सड़क हादसे में साइकिल सवार पल्लेदार सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्जकर चालकों को चिन्हित कर तलाश में जुटी है।
औड़िहार: सैदपुर कोतवाली के निंदोपुर गांव निवासी जूठन (60) वाराणसी स्थित पहड़िया मंडी में पल्लेदारी का काम करते थे। प्रतिदिन की तरह वह सुबह साइकिल से सैदपुर आ रहे थे। जहां उन्हें बस पकड़कर वाराणसी के लिए रवाना होना था। जैसे ही भटौला गांव पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी।
हादसे में वह साइकिल सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर हादसे के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही घायल को उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इधर परिवार के लोग भी रोते- बिलखते सीएचसी पहुंच गए। आवाज सुनकर राहगीरों एवं आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद कब्जे में ले लिया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में सैदपुर कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर बाइक चालक को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं दूसरे हादसे में मुहम्मदाबाद: परसा गांव निवासी महावीर सेवा संघ परसा के संरक्षक विमल कुमार राय उर्फ बंगा (50) मंगलवार की रात फसलों की सिंचाई के लिए खेत के तरफ गए थे। वहां से सुबह घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आस-पास के लोग उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में कोतवाल घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर अज्ञात वाहन चालक को चिन्हित किया जा रहा है।