{"_id":"5ff9ed988ebc3e328f3ae58b","slug":"two-including-a-teenager-who-were-coaching-died-in-accidents-ghazipur-news-vns5682156168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जा रहे किशोर समेत दो की हादसों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग जा रहे किशोर समेत दो की हादसों में मौत
विज्ञापन
देवकली ब्लाक मोड़ के समीप हादसे के बाद कार को कब्जे में लेती पुलिस।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा और कासिमाबाद क्षेत्र के बड़ागांव में शनिवार को हुए हादसों में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो र्गई। इन दुर्घटनाओं के बाद दो परिवारों में मातम छा गया।
नंदगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी शिवम यादव (16) शनिवार की सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहा था। सुबह नौ बजे वह जैसे ही देवकली ब्लाक मोड़ के पास पहुंचा कि गाजीपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार चालक ने साइकिल में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि किशोर साइकिल सहित काफी ऊंचाई तक उछलने के बाद कार पर आ गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भागने के चक्कर में रफ्तार बढ़ा दी लेकिन कार कुछ दूरी पर डिवाइडर टकरा गई। जब-तक आसपास के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचते चालक कार छोड़ फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सैदपुर भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। परिजन किशोर को वाराणसी ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शिवम यादव एक निजी विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र था। वह दो भाई में सबसे बड़ा था। किशोर की मौत से बाबा नंदलाल यादव, पिता सर्वेश यादव, माता इंदू यादव और छोटे भाई कृष्णा यादव रोने बिलखने लगे। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
कासिमाबाद कोतवाली के बड़ागांव में बिजौरी मरदह निवासी बासदेव राम रविदास मंदिर में चार वर्षों से रहकर पूजा-पाठ करते थे। सुबह करीब दस बजे वह मंदिर के सामने कासिमाबाद-मऊ मार्ग किनारे अलाव जलाकर हाथ ताप रहे थे। इसी दौरान मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित गैरेज से मिस्त्री कार निकालने का प्रयास कर रहा था। कार बैक करते समय बासदेव कार की चपेट में आ गया और कार से कुचलने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार को कब्जे में लेकर मिस्त्री की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
ट्रक और आटो की टक्कर में आठ घायल, ट्रक चालक गिरफ्तार
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के हरिकेशपुर मोड़ के पास शनिवार की दोपहर ट्रक और आटो के बीच हुई टक्कर में आटो रिक्शा पर सवार आठ यात्री घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी भदौरा भेजा जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक निजी महाविद्यालय के पास से ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आटोचालक दिलदार नगर से यात्रियों को आटो पर बैठाकर देवल मोड़ के लिए रवाना हुआ। हरिकेशपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आटो में टक्कर मार दिया। हादसे में आटो सवार बिहार प्रांत के नुआंव निवासी ओमप्रकाश, रामदेव, फूलमती देवी, साधु, करिश्मा, नसीम खान, पद्मावती सहित आठ यात्री घायल हो गए। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी भदौरा भेजा। यहां हालत गंभीर होने पर नसिम खान, फूलवंती, ओमप्रकाश रावत, पद्मा देवी व साधु को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक निजी महाविद्यालय के पास घेराबंदी कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के पूछताछ में चालक ने अपना नाम कमलेश कुमार निवासी नवगढ़ रिठीहा चंदौली बताया। दिलदारनगर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि चालक से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।