फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two including a child died due to electric shock

Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से बालक समेत दो की मौत

Sun, 16 Jun 2024 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two including a child died due to electric shock
गाजीपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करंट की चपेट में आने से बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही घटनाओं में परिजनों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी और अस्पताल से शव सीधे घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

गहमर : कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित टीकाराय मुहल्ले में शनिवार को टेबल पंखा में उतरे करंट से बालक की मौत हो गई। मृतक बचपन से ही ननिहाल में ही रहता था। गांव के टीकाराय मुहल्ले के दलित बस्ती में सुबह करीब 9:30 बजे प्रिंस (12) पंखे को चालू करने गया, इस दौरान पंखे में उतरे करंट की जद आ गया। शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह से पंखे से बालक को अलग किया। उसे फौरन डॉक्टर के पास ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। परिजन दहाड़ मार कर रोने लगी। मृतक मूल रूप से परसा गांव का रहने वाला था। पिता की मौत के बाद से वह ननिहाल में ही रहता था। प्रिंस की मां मनीषा देवी लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करती है। जानकारी होने पर वह गंतव्य के लिए रवाना हो गई। परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

औड़िहार: बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सलेमपुर बघाई गांव में करंट की चपेट में आने से शुक्रवार देर शाम एक किशोर की मौत हो गई। किशोर घर पर शौचालय निर्माण के दौरान अंधेरा होने पर प्रकाश की व्यवस्था कर रहा था। इस तभी करंट की जद में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर बघाई गांव निवासी सतीश (17) घर पर चल रहे शौचालय निर्माण कार्य में प्रकाश के लिए तार बिछा रहा था, इसी दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव घर लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed