फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two fake candidates appearing for exams in place of students from Mau and Buxar arrested

Ghazipur News: मऊ और बक्सर के छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे दो फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2024 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two fake candidates appearing for exams in place of students from Mau and Buxar arrested
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को हाईस्कूल के छात्रों की अंग्रेजी एवं इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान मऊ और बक्सर (बिहार) के पंजीकृत एक-एक परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा हॉल में बैठे दो फर्जी परीक्षार्थियों को शक के आधार पर केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, इसी पाली की परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र पर नकल करते दो छात्राएं पकड़ी गई, जिनको रेस्टीकेट कर दिया गया।
विज्ञापन

किसान इंटर कॉलेज जवाहरनगर में पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान मऊ और बक्सर बिहार निवासी एक-एक परीक्षार्थी पर शक हुआ। दोनों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र से मिलानकर पूछताछ की गई तो दोनों पंजीकृत परीक्षार्थियों की जगह पर क्षेत्र के ही दो युवक परीक्षा देते पाए गए, जिसपर केंद्र व्यवस्थापक मृत्युंजय पांडेय ने बरेसर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, सरायगोकुल स्थित एक परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ी गई, जबकि दूसरी मोबाइल संग पकड़ी गई। केंद्र व्यवस्थापक ने दोनों छात्राओं का रेस्टीकेट कर दिया गया। वहीं, दोनों पाली में कुल पंजीकृत 78786 छात्र-छात्राओं में 15811 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में 69700 छात्र-छात्राओ में 8906 छात्र अनुपस्थित पाए गए। इसी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 295 में 10 छात्र अनुपस्थित पाए गए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की फिजिक्स की परीक्षा में 8791 छात्र-छात्राओं में 6895 छात्र अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने लुटावन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण कर जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे प्रश्नपत्रों के पैकेटों की टेम्परिंग का परीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण किया। एक-एक कक्ष में उपस्थित छात्र-छात्राओं के आधार से प्रवेश पत्र का मिलान भी किया। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने दोनों पाली में कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed