{"_id":"57ffcb504f1c1b4c2c28e20b","slug":"two-engineers-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो इंजीनियरों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो इंजीनियरों पर मुकदमा
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
दो इंजीनियरों पर मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोनहरा थाने के गठिया गांव के पास रविवार की रात मगई नदी में टूटी पुलिया से टाटा सूमो गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार की रात इस प्रकरण में प्रथम दृष्टया दोषी मिले अवर अभियंता तथा सहायक अभियंता के विरुद्ध नोनहरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद विभाग की कुंभकर्णी नींद टूटी और मार्ग पर चंद घंटे के भीतर दीवार खड़ी कर दी गई है।
इस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीडब्लूडी के एक्सईएन, अवर अभियंता और सहायक अभियंता को निलंबित कर दिया था। शासन के निर्देश पर इस प्रकरण में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।नोनहरा-अलावलपुर मार्ग पर गजिया मौजा के गठिया गांव के पास घटना के एक सप्ताह पूर्व मगई नदी की बाढ़ में अचानक पुलिया बह गई थी। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल थाने को दी थी।
सूचना के बाद 29 सितंबर को थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने मौके का निरीक्षण कर मगई नदी की बाढ़ में बही पुलिया की जानकारी जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को दी। लेकिन किसी भी अधिकारी ने इसकी सुधि नहीं ली। जबकि बाढ़ से तेज धारा में पुलिया के साथ तीन-चार मीटर रोड भी कट गया था।टूटी पुलिया से एक किलो मीटर की दूरी पर रसुलपुर हब्बीबुल्लाह के पास पुलिस ने पेड़ का वोटा ग्रामीणों से रखवा दिया था और मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था।
विज्ञापन
लेकिन बाइक और साइकल सवार लोगों ने उसको हटाकर आना-जाना शुरू कर दिया। इस मामले में सहायक अभियंता धनुषधारी और अवर अभियंता चंद्रप्रकाश के खिलाफ निलंबन के बाद नोनहरा थाने में धारा 304ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।