फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two drivers injured in a head-on collision between trucks, traffic jam

Ghazipur News: ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो चालक घायल, लगा जाम

Mon, 05 May 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two drivers injured in a head-on collision between trucks, traffic jam
मुहम्मदाबाद। रघुवरगंज चट्टी गांव के पास सोमवार को दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के चलते मुहम्मदाबाद-बलिया मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को हटवाया। तब जाकर करीब तीन घंटे बाद कहीं वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सका।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे मक्का लादकर ट्रक बलिया से गाजीपुर की ओर जा रहा था। वहीं मुहम्मदाबाद से बलिया की तरफ बालू लदा ट्रक तेज गति से जा रहा था। रघुवरगंज मोड़ पर दोनों ट्रैकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गए। आसपास के लोगों ने दोनों चालकों को केबिन से निकालकर मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रक चालक वाराणसी के चोलापुर निवासी कैलाश और बिहार प्रांत के भोजपुर निवासी चालक चंदन की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर घटना से करीब तीन घंटे तक मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन से दोनों ट्रकों को हटाकर सुबह करीब नौ बजे आवागमन बहाल कराया। कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed