फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two deaths from diarrhea

डायरिया से दो लोगों की मौत

Sat, 17 Sep 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 17 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two deaths from diarrhea
अस्पताल में मरीज - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नगर के जौहरगंज मुहल्ले में डायरिया फैलने से पिछले तीन के दौरान महिला और उसकी भतीजी समेत दो लोगों की मौत हो गई। डायरिया से पीड़ित करीब छह से अधिक लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है। कई लोग इस रोग की चपेट में आते जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद नगर पंचायत चेयरमैन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र की टीम ने शनिवार को मुहल्ले में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ दवाईयों का वितरण किया।
जौहरगंज के मलहिया बस्ती में बीते गुरुवार को कई परिवार उल्टी और दस्त के चपेट में आ गए। इसी बस्ती के रामप्रसाद निषाद की पुत्री सोनी (26) वर्ष की मौत गुरुवार को हो गई। सोनी अपने ससुराल सियारामपुर बलिया से अपने मायके अपनी बहन से मिलने के लिए आई थी। अभी परिवार के लोग इस घटना से संभल पाते की शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान राम प्रसाद की 5वर्षीय पोती गौरी की मौत हो गई। तीन दिन के अंदर डायरिया से हुई दो मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया। डायरिया से पीड़ित अन्य मरीजों के  परिजन उन्हें इलाज के निजी      और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराने लगे। यहीं रामप्रसाद के बेटे कैलाश और              पत्नी हेवंती का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मुहल्ले में डायरिया फैलने की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत चेयरमैन शशि सोनकर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम डॉ. अभय गुप्ता और एके राय के नेतृत्व में शनिवार सुबह जौहरगंज के मलहिया बस्ती पहुंची। शिविर लगाकर मुहल्ले वासियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने साथ दवाईयों का वितरण किया गया। टीम ने मुहल्ले के हैंडपंपों में दवाईयां डालने का भी काम किया। वहीं नगर पंचायत की सफाई टीम ने मुहल्ले में सफाई एवं चूना का छिड़काव किया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. अभय गुप्ता ने बताया कि दूषित पानी की वजह से कुछ लोगों को यह शिकायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed