फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two corona patients found again in district, number reached 78

जिले में फिर मिले कोरोना के आठ मरीज, संख्या 78 पहुंची

Mon, 25 May 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Two corona patients found again in district, number reached 78
गाजीपुर। जिले में लगातार एक सप्ताह से मरीजों के मिलने का सिलसिला सोमवार को भी बना रहा। आज आठ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसके बाद जिले में कुल 84 मरीज हो गए हैं। जानकारी के बाद प्रशासन की ओर से दोनों मरीजों को एंबुलेंस से मुहम्मदाबाद स्थित लेवल वन अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया। इसकी पुष्टि करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या ने बताया कि यह मरीज मुंबई से आए थे और इन्हें क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को दो लोगों की आई रिपोर्ट में एक खानपुर के लौलहा गांव का एक 13 वर्षीय किशोर संक्रमित पाया गया। दूसरा सादात क्षेत्र के हुरमुजपुर गांव का युवक है। दोनों कुछ दिनों पहले ही बाहर से आए थे। बालक 15 मई को और युवक 18 मई को जिले में आया था। यहां आने के बाद थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दोनों को वहां के प्राथमिक विद्यालयों में क्वारंटीन किया गया था। बालक की 16 मई को, युवक की 19 मई को सैंपलिग की गई थी। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ तथा देर शाम तक दोनों स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम पहुंची तथा उन्हें इलाज के लिए मुहम्मदाबाद अस्पताल भेज दिया गया। बता दें कि जिले में पिछले एक सप्ताह से लगातार मरीज मिल रहे हैं। एक दिन पहले रविवार को भी खानपुर थाना क्षेत्र के भुंवरपुर गांव में गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से आए एक युवक की रिपोर्ट पाजिटिव मिली थी। सबसे अधिक 18 मरीज 20 मई को मिले थे। उस दिन गाजीपुर के छेदीलाल चौराहा, मनिहारी ब्लाक के रामपुर जीवन (प्रीतमनगर) गांव में एक ही परिवार के सात, बिरनो के पृथ्वीपुर, रेवतीपुर के पकड़ी, सदर ब्लाक के बयेपुर देवकली, सेवराई, रेवतीपुर गांव में दो, मरदह के नसरतपुर में एक और हैदरगंज में एक, मुहम्मदाबाद के जयनगर में एक, करीमुद्दीनपुर के गनपा में एक व्यक्ति के मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। इसके अगले ही दिन 21 मई को 11 मरीज मिले। इसमें सैदपुर तहसील के रामपुर ककहरी सहित आठ, मनिहारी के शादियाबाद में दो, मुहम्मदाबाद के सुखपुरा में एक युवक शामिल था। दो दिनों में 29 मरीजों के मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद 22 और 23 मई को भी दो-दो मरीज मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बाहर से प्रवासियों के आने का क्रम बना हुआ है, इससे मरीज बढ़ रहे हैं। यहां मिल रहे मरीजों को इलाज के लिए मुहम्मदाबाद भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed