फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two constables line hazir who Put pistol in mouth of RSS worker and brought him to police station

दो सिपाही लाइन हाजिर: संघ कार्यकर्ता के मुंह में डाली पिस्टल, थाने में लाकर पीटा, रातभर बैठाए रखा

Fri, 29 Sep 2023 08:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Sep 2023 08:27 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के रेवतीपुर खंड निवासी संघ कार्यकर्ता सूरज मिश्रा (22) ने दो सिपाहियों पर बर्बरता का आरोप लगाया है। एसपी ओमवीर सिंह ने प्रकरण की जानकारी हासिल करने के बाद प्रथम दृष्टया दो सिपाहियों को दोषी मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
Two constables line hazir who Put pistol in mouth of RSS worker and brought him to police station
रेवतीपुर थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। संघ के जिला शारीरिक टोली सदस्य सूरज मिश्रा (22) की गुरुवार देर रात भागण पुलिया के समीप थाने के दो सिपाहियों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि मुंह में पिस्टल डालकर धमकाते हुए थाने लाए। जहां एक कमरे में बंद कर बेल्ट आदि से पिटाई की और रातभर थाने में बैठाए रखा।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही सुबह हड़कंप मच गया। एसपी ओमवीर सिंह ने प्रकरण की जानकारी हासिल करने के बाद प्रथम दृष्टया दो सिपाहियों को दोषी मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही एसपी ग्रामीण को भेजकर जांच कराई।
विज्ञापन

बिना वर्दी बाइक से आए थे दोनों सिपाही

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के भीष्मदेव राय पट्टी गांव निवासी सूरज मिश्रा (22) आरएसएस के जिला शारीरिक टोली सदस्य और रेवतीपुर खंड के शारीरिक शिक्षण प्रमुख हैं। सूरज मिश्रा के मुताबिक वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करते हैं। वह घर से रेवतीपुर-रामपुर मार्ग पर स्थित भागण पुलिया के समीप रात साढ़े आठ बजे अपने एक अन्य दोस्त के साथ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: घर से बाइक लेकर निकले व्यापारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, पांच माह पहले हुई थी शादी

इसी दौरान सादे वेश में बाइक सवार पुलिस कर्मी वीरेंद्र मिश्रा व रंजीत कुमार पहुंचे और उसके अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने के साथ ही उनके मुंह में पिस्टल डाल दी और धमकाते हुए पकड़कर थाने लाए। जहां एक कमरे में बंद कर करीब चार-पांच पुलिसकर्मियों ने डंडे व बेल्ट से पिटाई की।

घटना की जानकारी होते ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राय सहित बड़ी संख्या में संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं थाने पर पहुंच गए। मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं, मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अपने स्तर से जांच कराई। प्रथम दृष्टया दोनों सिपाहियों को दोषी मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया।

कई और पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज

एसपी के आदेश पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी सुबह नौ बजे थाने पर पहुंच गए। वह दोपहर करीब एक बजे तक थाने पर जांच-पड़ताल किए। इस दौरान उन्होंने पीड़ित से बयान दर्ज किए। साथ ही आरक्षियों के भी बारी-बारी से लिखित और मौखिक बयान लिए। जांच के क्रम में उन्होंने थाने के हर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखाा।

महकमे की मानें तो गंभीरता से जांच चल रही है, अन्य पुलिस कर्मियों पर भी इसकी गाज गिर सकती है। गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि मामले में दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ग्रामीण से प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed