फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Businessman son murder in ghazipur shot dead while leaving home on bike who married five months ago

गाजीपुर: घर से बाइक लेकर निकले व्यापारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, पांच माह पहले हुई थी शादी

Fri, 29 Sep 2023 08:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Sep 2023 08:13 PM IST
सार

 गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यापारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी के मुताबिक, पीड़ित परिवार सदमे में हैं। इस कारण घटना की वजह सामने नहीं आ पा रही है।

विज्ञापन
Businessman son murder in ghazipur shot dead while leaving home on bike who married five months ago
घटनास्थल पर पहुंचे गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यापारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस, फॉरेसिंक टीम और एसओजी जांच-पड़ताल में जुट गई है। एसपी के मुताबिक, पीड़ित परिवार सदमे में हैं। इस कारण घटना की वजह सामने नहीं आ पा रही है। युवक की शादी पांच माह पहले हुई थी। 

विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना गांव निवासी संजय भारती की सिधौना बाजार में मोबाइल की दुकान और जनसेवा केंद्र है। वहां उनका बेटा स्वतंत्र भारतीय (25) भी रहता है। संजय के मुताबिक, शाम करीब चार बजे दुकान से स्वतंत्र भारतीय बाइक लेकर घर गया। लेकिन, कुछ ही देर बाद वह रामपुर बाजार जाने की बात कहकर बाइक से निकल गया।

विज्ञापन

पहले से घात लगाए थे बदमाश

सिधौना-नेहनाजपुर मार्ग पर ईशोपुर के पास पहुंचा था कि पहले ही घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका और तीन गोलियां मार दीं। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद बदमाश नेहनाजपुर की ओर भाग गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र, सीओ सैदपुर विजय आनंद शाही पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल की। एसपी ने बताया कि फारेंसिक टीम, एसओजी और स्थानीय टीम लगा दी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

दो भाइयों में सबसे छोटा था स्वतंत्र

स्वतंत्र दो भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार के लोगों के मुताबिक, वह काफी मिलनसार था। इसी वर्ष 11 मार्च को उसकी शादी सैदपुर इलाके में कंचन के साथ हुई थी। परिवार के लोग काफी खुश थे। वह पिता के साथ दुकान पर हाथ बंटाता था। पिता के मुताबिक उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। घटना की जानकारी होते ही कंचन बेसुध हो गई। मा रीता भारती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उनका रो-रोकर हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed