फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two children who drowned in Gomti river were not found even on the second day

Ghazipur News: गोमती में डूबे दो बालकों का दूसरे दिन भी नहीं चला पता

Tue, 25 Mar 2025 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two children who drowned in Gomti river were not found even on the second day
गौरहट घाट पर गोमती नदी में स्नान करते समय तीन दोस्त डूब गए थे। एक बालक को चारवाहे ने पानी से बाहर तो निकाल लिया था लेकिन अत्यधिक पानी पीने के कारण उसकी मौत हो गई थी। उसके साथ डूबे दो बालकों का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। एसडीआरएफ की टीम पूरे दिन नाव लेकर बालकाें की तलाश करती रही। इधर परिवार के लोग बच्चों के मिलने की उम्मीद लेकर घाट पर बैठे रहे।
विज्ञापन

गौरहट गांव निवासी आरके कुमार (10) अपने दोस्तों ऋषभ कुमार (9), दीपांशु (8) और हर्ष के साथ गोमती नदी में नहाने के लिए गौरहट घाट पर गया था। आरके कुमार, ऋषभ और दीपांशु नदी में नहाने लगे, जबकि हर्ष किनारे बैठा था। तीनों दोस्त नहाते-नहाते गहरे पानी में डूबने लगे। हर्ष शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागा। शोर सुनकर पास में ही भैंस चरा रहा चरवाहा नदी की तरफ दौड़ पड़ा और कूदकर दीपांशू को निकाल लिया। हालांकि दो बालक डूब गए। दीपांशु को अस्पताल में डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों बालकों की तलाश की जा रही थी। दूसरे दिन मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने भी तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम दोनों बालकों की खोज में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed