{"_id":"65c5148b238a758e9a04d19c","slug":"two-children-who-came-out-to-play-from-home-are-missing-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-110388-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: घर से खेलने निकले दो बच्चे लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: घर से खेलने निकले दो बच्चे लापता
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती मुहल्ले से बुधवार की शाम दो बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी तलाश के बाद जब दोनों मासूम नहीं मिले तो परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिवार के लोगों के मुताबिक दोनों बच्चे खेलने के लिए घर से निकले थे।
नगर के चांदपुर नई बस्ती मुहल्ला निवासी रामलाल का पुत्र कृष्णा चौधरी (8) और पड़ोसी सुरेन्द्र चौधरी का पुत्र आदित्य चौधरी (13) प्रतिदिन की तरह घर के पीछे खाली पड़े जगह पर खेलने गए थे। शाम छह बजे तक जब दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत होकर दोनों की तलाश में जुट गए।
इधर महिलाओं के रोने- बिलखने से दरवाजे पर बस्ती के लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर लापता बच्चों के तलाश की गुहार लगाई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कराई जा रही है।