फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two bike riders died, four injured in road accidents

Ghazipur News: सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत, चार घायल

Thu, 26 Oct 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died, four injured in road accidents
जिले में सोमवार की देर रात दो थाना क्षेत्रों में दो बाइक सवारों की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत पर परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन

भांवरकोल: लोहारपुर गांव निवासी मनोज राम (33) बाइक से दो मित्रों पप्पू राम (28) और चंदन राम (23) के साथ माचा गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का दर्शन करने जा रहा था। नसीरपुर मठ के सामने बबूल के पेड़ से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे मनोज राम के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। पीछे बैठे पप्पू राम और चंदन राम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने मनोज राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि पप्पू राम की गंभीर हालत देखकर उसे मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया। दन राम को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मनोज राम की मौत की खबर मिलते ही मां बसंती और पत्नी रुनी देवी बिलखने लगे। मनोज दो भाईयों में छोटा था और मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

दुल्लहपुर: ओड़राई गांव निवासी गोवर्धन ठठेरा (22) बाइक से बर्तन लादकर कर घर लौट रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने स्थानीय थाने के पास सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बर्तन विक्रेता सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही थी कि गोवर्धन ठठेरा की रास्ते में ही मौत हो गई। घायलाें का उपचार अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed