फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two arrested including the main accused of instigating youth on 'Agneepath'

‘अग्निपथ’ पर युवाओं को भड़काने के मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including the main accused of instigating youth on 'Agneepath'
अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे उपद्रवी युवकों द्वारा पिछले दिनों किए गए बवाल के मामले में आरपीएफ ने बुधवार को नगर के विशेश्वरगंज से मुख्य आरोपी सहित दो को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार राय ने बताया कि पिछले दिनों बंजारीपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर बैठ जमकर बवाल काटा था। यहीं नहीं कुछ उपद्रवी युवाओं ने सारनाथ एक्सप्रेस पर पथराव किया था, जिससे चालक को चोटें आई थी। इस मामले में उपद्रवी युवाओं को पकड़कर स्थानीय पुलिस ने चालान किया था। इधर गोरखपुर आरपीएफ के आईजी तारिक अहमद और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी डा. अभिषेक के आदेश पर टीम युवाओं को बरगलाने वाले की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर से सूचना मिली कि युवाओं को बरगलाने वाला मुख्य आरोपी नोनहरा थाना क्षेत्र के कंधरापुर निवासी अजय सिंह यादव अपने मित्र के साथ कचहरी गिरफ्तार किए गए उपद्रवी युवाओं की जमानत के लिए जा रहा है। इस पर सक्रिय हुई आरपीएफ ने विशेश्वरगंज तिराहे से बाइक सवार मुख्य आरोपी अजय सिंह यादव और उसके मित्र हुसैनपुर निवासी मुहम्मद अशरफ शाह को गिरफ्तार कर लिया गया। सिटी रेलवे स्टेशन पर लाकर पूछताछ की गई और उसके पास मौजूद स्मार्ट फोन को खंगाला गया तो पता चला कि वह दो व्हाट्सअप ग्रुप चलाता है। उसने बीते 19 जून को इन दोनों ग्रुप में मैसेज किया कि युवक लाठी-डंडा और हथियार लेकर गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। पकड़ा गया मुख्य आरोपी विशुनपुरा बगीचा ग्राउंड और भाला ग्राउंड पर युवाओं को दौड़ाने का ट्रेनिंग देता है। इसका मोबाइल खंगाला जा रहा है। इसमें कई लोगों की गिरफ्तारी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed