{"_id":"681b0a12a44575d76f00ba2d","slug":"two-animal-smugglers-arrested-after-shot-in-leg-in-police-encounter-in-ghazipur-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बदमाशों का दुस्साहस, पुलिस टीम पर चलाई गोली, मुठभेड़ दो गो-तस्करों को लगी गोली; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बदमाशों का दुस्साहस, पुलिस टीम पर चलाई गोली, मुठभेड़ दो गो-तस्करों को लगी गोली; गिरफ्तार
Wed, 07 May 2025 12:54 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 07 May 2025 12:54 PM IST
सार
Ghazipur Police Encounter: गाजीपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो गो-तस्करों को पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के बहरियाबाद और सादात थाने की संयुक्त पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो गो-तस्करों को गिरप्तार कर लिया। दोनों तस्करों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी तमंचा 315 बोर, दो कारतूस और दो कारतूस के अलावा एक बिना नंबर प्लेट का पिकअप बरामद किया। पिकअप पर 11 संरक्षित पशु लदे हुए थे।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
थानाध्यक्ष बहरियाबाद मिर्जापुर में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पखनपुरा की तरफ से तेज रफ्तार में एक बिना नंबर प्लेट की पिकअप आती हुई दिखी। गाड़ी नीले रंग के त्रिपाल से ढकी हुई थी। पुलिस ने संदिग्ध प्रतीत होने पर रुकने का इशारा किया तो पुलिस फोर्स के ऊपर चढ़ाने का प्रयास करते हुए प्यारेपुर चट्टी की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बहरियाबाद दूरभाष के जरिये जनपद नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) इकाई को व थाना प्रभारी सादात को सूचित करते हुए उनका पीछा किया गया। सूचना पर अग्रिम कर्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सादात मय टीम व थानाध्यक्ष बहरियाबाद मय टीम उक्त पिकअप वाहन व गो-तस्करों को मिर्जापुर-सादात के रास्ते पर दोनों तरफ से घेर लिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Operation Sindoor: भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे से गूंज उठी काशी, 'ऑपरेशन सिंदूर' की खुशी में बांटी मिठाई
इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। गो-तस्करों ने पिकअप से नीचे उतरकर पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से देशी तमंचे से फायर किया गया।
इसे भी पढ़ें; Mock Drill: हवाई हमले से बचाव की दी ट्रेनिंग; सायरन बजाकर किया अलर्ट; वाराणसी में मॉक ड्रिल की तस्वीरें
इस पर पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो दोनों के पैर में लगी। जबकि दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। घायल बदमाशों ने अपना नाम नंदगंज थाना क्षेत्र के पचरासी निवासी सोनू यादव और बहरियाबाद थाना क्षेत्र के लक्षिरामपुर निवासी सभाजीत यादव उर्फ शालू बताया। सीओ सैदपुर अनिल कुमार के मुताबिक सोनू यादव पर आठ और शालू उर्फ सभाजीत यादव पर दो मुकदमे दर्ज हैं।