{"_id":"6820e80b61f5f4744703a314","slug":"two-accused-of-robbery-from-jan-seva-kendra-arrested-rs-30050-cash-recovered-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-132481-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जनसेवा केंद्र से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, 30050 रुपये नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जनसेवा केंद्र से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, 30050 रुपये नकदी बरामद
विज्ञापन
खानपुर। मौधा बाजार स्थित गैंस एजेंसी के समीप एक सप्ताह पूर्व जनसेवा केंद्र संचालक से हुई दो लाख रुपये की लूट की घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही लूट की 30050 रुपये नकदी, एक स्वाइप मशीन, एक केवाईसी मशीन, एक मोबाइल, एक तमंचा, एक कारतूस और एक चोरी की बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
सोनिया पार निवासी परमजीत जगदीश नगर चौराहे पर जनसेवा केंद्र चलाते हैं। वह गत पांच मई की रात जनसेवा केंद्र बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। मौधा बाजार स्थित गैंस एजेंसी से पूर्व दो बाइक सवार चार लुटेरों ने केंद्र संचालक की बाइक में धक्का मारकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया। एक बदमाश ने तमंचा सटाकर दो लाख रुपये नकदी से भरा बैग, फिंगर प्रिंट मशीन, लैपटॉप और मोबाइल लेकर फरार हो गए। लुटेरे वारदात को अंजाम को देकर नायकडीह लौलहां की तरफ निकल गए थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी थी। इसी क्रम में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मठसरैया गांव के नहर पुलिया के पास बैठकर लूट का पैसा बाट रहे दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। साथ ही लूट के 30050 रुपये, एक स्वाइप मशीन, एक केवाईसी मशीन, एक मोबाइल, घटना में प्रयुक्त तमंचा, एक कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ में लुटेरों ने अपना नाम घोघवा गांव निवासी शिवा विश्वकर्मा उर्फ पुल्लू और जौनपुर जिले के चंदवक थानाक्षेत्र के कुसुम्ही गांव निवासी बृजेश विश्वकर्मा उर्फ चिरंजीव बताया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।