फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tue wished to worship at Kamakhya Dham

कामाख्या धाम में पूजन कर की मंगल कामना

Mon, 10 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 10 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tue wished to worship at Kamakhya Dham
रसूलपुर गांव में नवमी के दिन प्रसाद ग्रहण करतीं कन्याएं।

विज्ञापन
नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने देवी का दर्शन कर परिवार के लिए मंगल कामना की। नवरात्र के पहले दिन विधि-विधान से स्थापित किए गए कलश का विसर्जन किया गया। नौ दिन तक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन के बाद पारण लिया।

  शहर के हमीद सेतु स्थित मां काली, मिश्रबाजार स्थित मां काली, नवाबगंज स्थित शीतला माता, जलनिगम क ॉलोनी स्थित देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर मां की वंदना के लिए सैकड़ों भक्त पहुंचे। गहमर के करहिया स्थित मां कामाख्या धाम पर भोर से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। करीमुद्दीनपुर के मां कष्टहरनी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए सैकड़ों भक्त पहुंचे। देवी की आराधना कर उनसे अपने परिवार के लिए मंगल  कामना की। भीड़ की वजह से भक्तों को कतार में खड़ा होना पड़ा। दिलदारनगर के सायर माई धाम पर  बाहर से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और देवी के चरणों में शीश नवाया। बहादुरगंज के चंडी माई धाम भक्तों से गुलजार रहा। सैकड़ों लोगों ने देवी का दर्शन कर उनसे मन्नते मांगी। देवकली के चकेरीधाम स्थित दुर्गा मंदिर पर सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। कुछ इसी तरह की स्थिति मुहम्मदाबाद के तहसील परिसर में मनोकामना देवी, सैदपुर तहसील स्थित मां काली, बहरियाबाद की मां टड़वा भवानी, रेवतीपुर की मां भवानी मंदिर बड़ी संख्या में भक्तों में हाजिरी लगाई। इसके अलावा कासिमाबाद, भांवरकोल, दुल्लहपुर, जंगीपुर, बिरनो, मरदह, जखनिया, खानपुर, भीमापार, सादात, करंडा, नंदगंज, जमानिया, मतसा, भदौरा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्गा मंदिरों में पूरे दिन भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed