{"_id":"6a908ffda7e0a4e5370fbbd6","slug":"truck-stuck-after-road-caved-in-traffic-jam-lasted-an-hour-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-159010-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सड़क धंसने से ट्रक फंसा एक घंटे तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सड़क धंसने से ट्रक फंसा एक घंटे तक लगा जाम
विज्ञापन
नायकडीह बाजार में धंसी सड़क में फंसा ट्रक व ई-रिक्शा। संवाद
दुल्लहपुर। नायकडीह बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह सड़क धंसने से एक ट्रक फंस गया। इसके चलते बाजार में करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। एंबुलेंस, स्कूली बसों समेत कई वाहनों को रास्ता बदलकर गंतव्य तक जाना पड़ा। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने करीब दो घंटे में सड़क पर बोल्डर, पत्थर और गिट्टी डालकर रोलर से समतल कराया, इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका।
सुबह सड़क धंसने के बाद ट्रक उसमें फंस गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे नायकडीह बाजार में आवागमन प्रभावित हो गया। समाजसेवी डॉ. रामवृक्ष सिंह यादव ने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी।
सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और सड़क की मरम्मत का अस्थायी इंतजाम कराया। जखनिया के उप जिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि सड़क का स्थायी निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। बरसात के दौरान भारी वाहनों के आवागमन से सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। फिलहाल पत्थर और गिट्टी डालकर आवागमन सुचारु कराया गया है। स्थायी निर्माण कार्य बरसात के बाद कराया जाएगा।