फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Truck Rear-ends Campaign Van; Four Injured

Ghazipur News: ट्रक ने प्रचार वैन में पीछे से मारी टक्कर, चार घायल

Fri, 20 Mar 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Truck Rear-ends Campaign Van; Four Injured
देवकली कट के पास ट्रक के धक्के से वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त वैन। संवाद
देवकली। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली कट के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर ट्रक ने प्रचार वैन में पीछे से धक्का मार दिया। टक्कर से वैन फोरलेन के किनारे पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, टक्कर मारने के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोतीलाल ने बताया कि सैदपुर की तरफ से एक कंपनी की प्रचार के लिए वैन में सवार चार लोग वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन के किनारे दीवारों पर विज्ञापन के लिए पेंट करते आ रहे थे। देवकली कट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनके वैन को टक्कर मार दी। साथ ही चालक मौके से ट्रक लेकर निकल गया। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। साथ ही वैन के फोरलेन के किनारे पलटने से उसमें रखा सारा पेंट सड़क पर बिखर गया। वैन के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद भी उसमें सवार चार लोगों के मामूली चोटें आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed