फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   truck

बालू लदे तीनबालू लदे तीन ट्रक सीज

Tue, 23 Feb 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
truck
सुहवल। ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे-124 पर मंगलवार को एआरटीओ राम सिंह एवं खनन अधिकारी पारसनाथ यादव ने तीन बालू लदे ट्रकों को सीज कर साढ़े चार लाख का जुर्माना लगाया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मेदिनीपुर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन ओवरलोड बालू लदे ट्रक रेवतीपुर की तरफ से आते दिखे। पुलिस ने ट्रक रोकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका और चालकों को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्होंने खनन अधिकारी पारसनाथ यादव एवं एआरटीओ राम सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दोनों अधिकारियों ने ओवरलोडिंग, अभिलेखों में अनियमितता पाए जाने पर साढ़े चार लाख का जुर्माना लगाया। साथ ही बालू लदे ट्रकों को सीज कर दिया। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान में तीन बालू लदे ट्रक सीज करने के साथ ही साढच़ार लाख का जुर्माना लगाया गया है। अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed